Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 May, 2021 05:15 PM
अमृतसर में कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। आज स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जहां 10.......
अमृतसर (दलजीत शर्मा): अमृतसर में कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। आज स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जहां 10 लोगों की मौत हो गई वहीं 532 नए मामले सामने आए हैं।
राहत की बात यह है कि आज 410 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। आज आए केसों को मिलाकर जिले में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 39269 हो गई है और एक्टिव केसों का आंकड़ा 6145 तक पहुंच गया है। जिले में मरने वालों की संख्या 1168 हो गई है जबकि अब तक कुल 31956 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।