‘अपराध कर थक चुका हूं, अब मरने का मन कर रहा, कहकर काटी नस’

Edited By Vatika,Updated: 25 Mar, 2021 12:53 PM

commit suicide

लड़ाई-झगड़े के मामले में सैक्टर-36 थाने की हवालात में बंद व्यक्ति ने बैल्ट से कलाई पर खरोंच मारकर नस काट ली।

चंडीगढ़(सुशील): लड़ाई-झगड़े के मामले में सैक्टर-36 थाने की हवालात में बंद व्यक्ति ने बैल्ट से कलाई पर खरोंच मारकर नस काट ली। संतरी होमगार्ड जवान ने घायल को खून से लथपथ देखा तो उसे बाहर निकालकर जी.एम.एस.एच.-16 में भर्ती करवाया। घायल की पहचान मोहाली के साई माजरा निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। होमगार्ड जवान रविंद्र सिंह की शिकायत पर सैक्टर-36 थाना पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश करने वाले संदीप के खिलाफ धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

फर्श पर पड़ा था
सैक्टर-36 थाना पुलिस ने 24 मार्च को लड़ाई झगड़ा करने के मामले में मोहाली के साई माजरा निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने संदीप के खिलाफ धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज कर उसे हवालात में बंद कर दिया। शिकायतकत्र्ता रात को संतरी होमगार्ड जवान रविंद्र सिंह ने बताया कि हवालात में बंद रविंद्र सिंह कहने लगा कि अपराध की वारदात करके थक चुका हूं, अब मरने का मन कर रहा है। संतरी ने उसे समझाया और वह थाने के गेट पर संतरी की पोस्ट पर ड्यूटी देने लगा। रात करीब डेढ़ बजे जब संतरी हवालात में बंद आरोपी को देखने गया तो व्यक्ति फर्श पर पड़ा हुआ था और हाथ से खून बह रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!