तेज रफ्तार ट्रक ने पिता और बेटी को रौंदा, लड़की की मौके पर मौत

Edited By Mohit,Updated: 12 Oct, 2019 08:54 PM

collision truck and motorcycle girl died on the spot

आज सुबह स्थानीय बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्री को टक्कर मार दी................

अहमदगढ़ (पुरी, इरफान, सेठी): आज सुबह स्थानीय बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्री को टक्कर मार दी, दुर्घटना में बबीता (18) पुत्र नरेश कुमार वासी अहमदगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश कुमार अपनी बेटी को मोटरसाइकिल पर लुधियाना ले जा रहे थे, जो अहमदगढ़ बस स्टैंड के पास एक ट्रक की चपेट में आ गई। मोटरसाइकिल और लड़की को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया और लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। 

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार नरेश कुमार दूर जाकर गिर गया। पुलिस ने मौके पर ट्रक को जब्त कर लिया और ट्रक चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!