Jalandhar : नेशनल हाईवे की ओर आने-जाने वाले लोग वाले दें ध्यान, मंडरा रहा खतरा

Edited By Urmila,Updated: 26 Aug, 2026 10:15 AM

collapsed culvert on lohian makhu road poses accident risk

लोहियां-मखू सड़क, जिसे नेशनल हाईवे-703ए के नाम से भी जाना जाता है, पर बारिश के पानी के कारण धंस चुकी पुलिया हादसों को न्यौता दे रही है।

लोहियां खास (सद्दी): लोहियां-मखू सड़क, जिसे नेशनल हाईवे-703ए के नाम से भी जाना जाता है, पर बारिश के पानी के कारण धंस चुकी पुलिया हादसों को न्यौता दे रही है। पुलिया की हालत इतनी खराब हो चुकी है और इसकी तुरंत मरम्मत नहीं करवाई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

भगत नामदेव सभा लोहियां के सचिव मनोहर सिंह गिदड़पिंडी ने बताया कि लोहियां-मखू रोड पर राधा स्वामी डेरे के नजदीक, लोहियां की तरफ एक पुलिया बारिश के पानी के कारण धंस चुकी है। स्थानीय लोगों द्वारा रेत के थैले लगाकर यातायात को डायवर्ट करने का प्रयास किया गया है, लेकिन इसके बावजूद रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए यह स्थान बड़ा खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि यदि रात के समय कोई वाहन इस खतरनाक पुलिया वाले हिस्से से गुजरा तो हादसा हो सकता है। उन्होंने पी.डब्ल्यू.डी. विभाग से मांग की कि बारिश के पानी से धंसी पुलिया की तुरंत मुरम्मत करवाई जाए। उल्लेखनीय है कि पिछले करीब एक महीने से पुलिया की यह स्थिति बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिया की मुरम्मत करवाई जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!