Edited By Kamini,Updated: 11 Sep, 2025 04:31 PM

पंजाब मुख्यमंत्री भवंगत मान के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: पंजाब मुख्यमंत्री भवंगत मान के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस दौरान उनके काफिले की गाड़ियां उन्हें लेने के लिए पहुंची है। अब उनकी सेहत पहले से काफी सुधार है। आज अस्पताल में छुट्टी के दौरान सीएम मान का परिवार उन्हें लेने के लिए आया है।
बताया जा रहा है कि, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह सीधा अपने रिहायश पर जाएंगे। आपको बता दें कि, सीएम मान पिछले 5 सितंबर शुक्रवार रात 8 बजे से अस्पताल में भर्ती हैं। आज 11 सितंबर को उनकी सेहत में पहले सुधार होने के चलते उन्हें डिस्चार्ड किया गया है। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत अब स्थिर है और डॉक्टरों ने उनकी रिपोर्ट को सामान्य बताया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनके सभी टेस्ट नॉर्मल आए हैं और हालत लगातार सुधर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here