Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Feb, 2022 09:08 PM

पंजाब में कांग्रेस के सी.एम. फेस को लेकर होने वाले ऐलान पर अब सभी की नजरें राहुल गांधी के ऊपर टिकी हुई हैं।
चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस के सी.एम. फेस को लेकर होने वाले ऐलान पर अब सभी की नजरें राहुल गांधी के ऊपर टिकी हुई हैं। बताया जा रहा है कि 6 तारीख को राहुल गांधी लुधियाना में रैली करेंगे, जिस दौरान वहां पर वह सी.एम. चेहरे का ऐलान भी करेंगे। हालांकि राजनीतिक हलकों में यही चर्चाएं चल रही हैं कि हाईकमान चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के सी.एम. चेहरे के रूप में पेश कर सकता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सी.एम. फेस की दौड़ में शामिल पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू का बयान बयान सामने आया है। सिद्धू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस का सी.एम. फेस कौन होगा, यह सब हाईकमान तय करेगा। वहीं सुनील जाखड़ के बयान पर सिद्धू ने जवाब दिया है कि जाखड़ साहब का अपना अधिकार है, जाखड़ जो मर्जी कहें, लेकिन सी.एम. का फैसला लोग करेंगे। सिद्धू ने कहा कि है कि अगर कोई विधायक बनता है, तो उसके बाद ही वह मुख्यमंत्री बन पाएगा। वहीं सी.एम. फेस को लेकर नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर ने कहा है कि सी.एम. जो कोई बने, कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि सिद्धू पार्टी में पहले भी हीरो थे और अब भी हीरो हैं। इस तरह से अभी फिलहाल सभी लोगों को राहुल गांधी का इंतजार हो रहा है, जिनके आने के बाद ही पार्टी में सी.एम. चेहरा क्लीयर होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here