सी.एम. चन्नी के भांजे को मैडीकल चैकअप के बाद फिर इस जेल में किया शिफ्ट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Mar, 2022 04:31 PM

cm channi s nephew is ill in jail hospitalized

रेत माफिया से संबंध रखने के आरोपों से घिरे CM चने के भांजे भूपिंद्र हनी की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे जालंधर जेल से गुरुनानक देव अस्पताल अमृतसर मे शिफ्ट कर दिया गया है।

अमृतसर (जशन) : रेत माफिया से संबंध रखने के आरोपों से घिरे CM चने के भांजे भूपिंद्र हनी की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे आज पहले कपूरथला जेल से गुरुनानक देव अस्पताल अमृतसर मे शिफ्ट किया गया। हनी ने जेल प्रशासन से छाती में दर्द होने की शिकायत की थी। वीरवार को दोपहर को अस्पताल में दाखिल हुए हनी को प्रारंभिक मैडीकल जांच व जरूरी टैस्ट करवाने के बाद अस्पताल में कार्डियो वार्ड में दाखिल किया गया।

पता चला है कि जेल प्रबंधन से हनी ने वीरवार की सुबह छाती में दर्द होने की शिकायत की। इसी के चलते ही जेल अधिकारियों ने उसकी बिगड़ी तबीयत को देखते हुए गुरुनानक देव अस्पताल में शिफ्ट करवाया गया। अस्पताल में दाखिल हनी ने फिलहाल मीडिया से भी कोई बात नहीं की। उसका साफ तौर से कहना था कि उसकी छाती में दर्द हो रहा है, जिसके चलते वह अभी एमरजैंसी में इलाज व जरूरी टैस्ट करवा रहा है। लेकिन अब खबर मिली है कि मैडीकल जांच करवाने के बाद मुख्यमंत्री के भांजे भूपेंद्र हनी को गुरु नानक देव अस्पताल प्रशासन ने दोबारा कपूरथला जेल में भेज दिया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा हनी का इको टैस्ट करवाया गया, जोकि बिल्कुल सही आया है। रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की कोई खामी या बीमारी नहीं देखी गई। हनी की जांच करने वाले डा. परमिंद्र ने कहा कि वह फिलहाल ठीक है। इसके चलते अस्पताल प्रशासन ने उसे वापिस जेल भेजने की सलाह दे दी। अब कहानी को फिर से कपूरथला जेल की ओर रुख़ करना होगा। वहीं सी.एम. चन्नी के भांजे भूपिंद्र हनी ने पुलिस पर टार्चर करने के भी आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि पुलिस उसे जान-बूझ कर टार्चर कर रही है।  

जिक्रयोग्य है कि हनी पर आरोप लगे हैं कि उसके सबंध सीधे या असीधे तौर से रेत माफिया के साथ रहे हैं। विधानसभा चुनावों की ऐन ठीक पहले ED की रेट में हनी के घर से प्रॉपर्टी, लाखों की घड़ी व 10 करोड़ रुपए नकदी मिले थी। उसके बाद वह लंबे समय तक पुलिस के रिमांड में रहा। विगत माह ही उसे ज्यूडीशियल रिमांड में जेल में भेजा गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!