Engagement टूटने के बाद आपस में भिड़े लड़का-लड़की, सरेआम बरसाए लात-घूंसे

Edited By Vatika,Updated: 24 Sep, 2020 12:27 PM

clash between two groups

खन्ना की जी.टी.बी. मार्कीट में उस समय  पर बड़ा हंगामा हुआ, जब सगाई टूटने कारण लड़का और लड़की में जमकर लड़ाई हुई जिसमें लड़का बुरी तरह घायल हो गया।

खन्नाः खन्ना की जी.टी.बी. मार्कीट में उस समय  पर बड़ा हंगामा हुआ, जब सगाई टूटने कारण लड़का और लड़की में जमकर लड़ाई हुई जिसमें लड़का बुरी तरह घायल हो गया। उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल खन्ना लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला भेज दिया गया है। मार्कीट में खड़ी लड़के की कार के साथ भी लड़की के परिवार की तरफ से तोड़-फोड़ की गई।

अस्पताल में दाखिल बलजीत सिंह (21) निवासी टौसा के पिता दीवान सिंह और माता करमजीत कौर ने बताया कि उनके लड़के बलजीत सिंह का रिश्ता मुस्कान निवासी खन्ना के साथ कुछ समय पहले हुआ था। दोनों परिवारों ने किसी कारण यह रिश्ता तोड़ दिया था। बुधवार को उनका लड़का खन्ना जी.टी.बी. मार्कीट आया तो लड़की मुस्कान और भाई ने तेजधार हथियार के साथ उस पर हमला कर उनके लड़के को गंभीर रूप से घायल कर दिया और कार की भी तोड़-फोड़ की। लड़के को सिविल अस्पताल लाया गया। उसके सिर पर काफी चोट थी जिसके चलते डा.अमनजोत कौर द्वारा उसको प्राथमिक उपचार देते हुए उसे राजिंद्रा अस्पताल में भेज दिया है। सिविल अस्पताल में अपने भाई हिमांशू शर्मा के साथ आई लड़की मुस्कान ने कहा कि बलजीत सिंह के साथ करीब डेढ़ साल पहले रिश्ता हुआ था।

बलजीत सिंह अक्सर उसे परेशान करता रहता था, जिस कारण हमारा रिश्ता टूट गया। आज वह जी.टी.बी. मार्कीट अपने भाई हिमांशु के साथ आई तो बलजीत  सिंह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट की। इस कारण उसके भाई के काफी चोटें लगी। थाना सिटी-2 के एस.एच.ओ. रणदीप कुमार शर्मा ने इस संबंधित बात करने पर बताया कि झगड़ा होने की सूचना पुलिस को मिल गई है। सिविल अस्पताल में दाखिल जख्मी बलजीत सिंह और दूसरे पक्ष के बयान आई.ओ. की तरफ से लिए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!