Ludhiana: कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में हिंसक झड़प, CCTV आई सामने

Edited By Kamini,Updated: 03 Jan, 2026 12:23 PM

clash between neighbors

जिले में पड़ोसियों में हिंसक झड़प होने की खबर सामने आई है। मामला शिवपुरी इलाके का है, जहां देर रात कार पार्किंग को लेकर 2 पड़ोसियों में हिंसक झड़प हो गई

लुधियाना : जिले में पड़ोसियों में हिंसक झड़प होने की खबर सामने आई है। मामला शिवपुरी इलाके का है, जहां देर रात कार पार्किंग को लेकर 2 पड़ोसियों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

PunjabKesari

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि स्कूटी अंदर करते समय पड़ोसियों ने उन पर हमला किया और घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। घायल राकेश को सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि पार्किंग को लेकर पुराना विवाद है और मारपीट की शुरुआत सामने वाले पक्ष ने की है। मामले से जुड़े सीसीटीवी और वीडियो सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!