मामूली विवाद को लेकर भिड़े 2 पक्ष, महिला सहित 3 घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Aug, 2026 06:28 PM

clash between 2 parties in moga

जबकि दूसरी पक्ष के रविन्द्र कुमार ने बताया कि जब वह गली में जा रहा था तो कथित आरोपियों ने घेरकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।

मोगा(आजाद) : थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव दौलतपुरा नींवा में मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच हुए लड़ाई-झगड़े में महिला सहित 3 के घायल होने का पता चला है, जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक थानेदार सतनाम सिंह मान ने बताया कि जांच के बाद थाना सदर पुलिस द्वारा नेहा की शिकायत पर रविन्द्र कुमार, अंश, वंश निवासी गांव दौलतपुरा उच्चा तथा 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जबकि रविन्द्र कुमार की शिकायत पर नेहा, वरिन्द्र शर्मा, प्रियंका, सोमा रानी निवासी गांव दौलतपुरा नींवा तथा लब्बा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में नेहा ने कहा कि कथित आरोपियों ने उनके घर में दाखिल होकर उसे तथा उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट की। जिस कारण वह तथा उसका भाई वरिन्द्र शर्मा घायल हो गए।

जबकि दूसरी पक्ष के रविन्द्र कुमार ने बताया कि जब वह गली में जा रहा था तो कथित आरोपियों ने घेरकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जिस पर उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों पक्षों के कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!