ट्रैक्टर से पैर फिसलने के कारण बुरी तरह फंसा बच्चा, पिता के सामने तड़पते हुए गई जान

Edited By Tania pathak,Updated: 12 Oct, 2020 09:51 AM

child trapped badly due to sliding foot from tractor

अचानक बच्चे का पैर फिसल गया, जिस कारण बच्चा ट्रैक्टर के टायर के आगे गिर गया। उसके पिता ने ट्रैक्टर रोकने की...

देवीगढ़ (नोगांवा): देवीगढ़ नजदीक गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब एक 15 साल के बच्चे की ट्रैक्टर पीछे लगे रीपर में आने कारण मौत हो गई। गांव के नंबरदार करमजीत सिंह ने बताया कि नायब सिंह पुत्र राम सिंह धान के खेत में अपने ट्रैक्टर के साथ पराली की कटाई कर रहा था कि उसका बेटा जशनप्रीत सिंह ट्रैक्टर के मगराट पर बैठा था।

अचानक बच्चे का पैर फिसल गया, जिस कारण बच्चा ट्रैक्टर के टायर के आगे गिर गया। उसके पिता ने ट्रैक्टर रोकने की बहुत कोशिश की परन्तु बच्चा रीपर में बहुत बुरी तरह फंस गया, जिस कारण पिता के सामने मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!