छठ पूजा में मांगी थी लंबी उम्र, हफ्ते बाद अगवा हो गया बच्चा

Edited By Vatika,Updated: 14 Nov, 2019 10:03 AM

chhath puja asked for long life child kidnapped after week

जिस बच्चे को गोद में लेकर मां ने छठ पूजन में लंबी उम्र की कामना की थी, एक सप्ताह बाद शैतान दंपति ने उसे अगवा कर परिवार को गम में डूबो दिया। गौर हो कि 3 दिन पूर्व श्री हरिमंदिर साहिब से 5 वर्षीय बालक को अगवा कर लिया गया था।

अमृतसर(अनिल/ इन्द्रजीत) : जिस बच्चे को गोद में लेकर मां ने छठ पूजन में लंबी उम्र की कामना की थी, एक सप्ताह बाद शैतान दंपति ने उसे अगवा कर परिवार को गम में डूबो दिया। गौर हो कि 3 दिन पूर्व श्री हरिमंदिर साहिब से 5 वर्षीय बालक को अगवा कर लिया गया था। बीती रात गमजदा परिवार सहित कई लोग पूरी रात जागते रहे और अपहरण को लेकर कयास लगाते रहे। गौर हो कि गत दिवस अज्ञात फोन काल के बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल के पास खोज की थी पर कुछ नहीं मिला था।

इस मामले में जांच की नई कड़ी में पता चला है कि बच्चे को हाल गेट के बाहर आरोपी महिला का साथी रिक्शे पर ले जा रहा था पर वह दिखाई नहीं दी। इससे लगता है कि दोनों का संबंध पति-पत्नी का न होकर ब‘चा चोरी करने वाले और खरीदने वाले का होगा, हाल गेट से रेलवे स्टेशन थोड़ी दूर है। ऐसे में रेल से बच्चे को कहीं ले जाने जाने या भेजने साजिश हो सकती है। पुलिस अगर रिक्शा चालक को ट्रेस कर लेती है तो काफी जानकारी मिल सकती है।

दूसरी ओर  आरोपी महिला के शरीर से बहुत भारी होने से लगता है वह पंजाब के किसी ग्रामीण क्षेत्र की होगी, जबकि पुरुष डील-डौल से दूसरे प्रदेश का प्रतीत होता है। इससे लगता है पुरुष रिक्शा पर बच्चे को ले गया और महिला पंजाब के किसी क्षेत्र में गायब हो गई। पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह को शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!