Edited By Vatika,Updated: 16 Dec, 2025 10:59 AM

पहाड़ों में हल्की बर्फबारी के बाद मैदानों में कोहरा शुरू हो गया है। हालांकि कोहरा की
चंडीगढ़: पहाड़ों में हल्की बर्फबारी के बाद मैदानों में कोहरा शुरू हो गया है। हालांकि कोहरा की चादर पूरी तरह से टाईसिटी पर नहीं छाई है। सोमवार सुबह मोहाली और चंडीगढ़ के आसपास हल्का कोहरा था। इस बीच शहर में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया। पिछले दिनों 100 नीचे जा चुका प्रदूषण का स्तर अब फिर बढ़ गया है।
पंचकूला का एयर क्वालिटी इंडेक्स सोमवार को बढ़कर 196 रहा तो चंडीगढ़ में ए. क्यू.आई. लेवल 150 रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में कोहरा असर दिखा सकता है। 18 और 19 को वैस्टर्न डिस्टरबैंस का ताजा सिस्टम उत्तर भारत में सक्रिय होने के बाद 20 दिसंबर से बढ़ता जाएगा।
फिर बढ़ा रात और दिन का तापमान
पिछले दिनों 5 डिग्री तक गिर चुके चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान अब फिर बढ़कर 10 डिग्री के पास पहुंच गया है। चंडीगढ़ के अलावा ट्राइसिटी के दोनों शहरों में भी रात का तापमान बढ़ने से ठंडक में मामूली कमी आई है। इसी तरह 1 डिग्री तक रहा अधिकतम तापमान भी एक बार फिर 4 डिग्री बढ़कर 5 डिग्री को पार कर गया है लेकिन आने वाले दिनों में पारे में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 18 दिसंबर के बाद शहर के तापमान में गिरावट आएगी।