Chandigarh : वाहन चालक सावधान! इन वाहनों की नहीं होगी Entry

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Dec, 2024 08:48 PM

chandigarh drivers beware these vehicles will not be allowed entry

चंडीगढ़ में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते कल चंडीगढ़ में हैवी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते कल चंडीगढ़ में हैवी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। जानकारी अनुसार चंडीगढ़ जाने वाले हैवी वाहन बैन कर दिए गए हैं, जिसके चलते कल सुबह 8 से शाम 5 बजे तक ये वाहन चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वहीं हिमाचल से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालकों को जीरकपुर के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। 

जानकारी अनुसार वीवीआईपी आगमन के चलते ट्रैफिक पुलिस ने हैवी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके चलते कल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चंडीगढ़ की ओर जाने वाले हैवी वाहनों का प्रवेश बैन रहेगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह 3 दिसम्बर को चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं, जिसके चलते चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से ट्रैफिक को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं तथा कई वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!