Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2026 10:59 AM

लगातार बढ़ रही महंगाई और खासकर चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा बुधवार को अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
चंडीगढ़ (मनप्रीत): लगातार बढ़ रही महंगाई और खासकर चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा बुधवार को अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी द्वारा 'चीनी का लंगर' लगाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों के घर के बजट पर बुरा असर डाला है।
चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर लोगों में खास चिंता है। पार्टी का कहना है कि आम आदमी की थाली से मिठास कम हो रही है और इसी मुद्दे को लोगों तक पहुंचाने के लिए 'चीनी का लंगर' करने का फैसला किया गया है।
इस विरोध प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस सरकार का ध्यान महंगाई से परेशान लोगों की ओर खींचने की कोशिश करेगी। कांग्रेस के मुताबिक, पिछले कुछ समय से जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण परिवारों के किचन बजट पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने यह खास विरोध प्रदर्शन प्लान किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here