Chandigarh को बड़ी सौगात, हवाई सफर करने वाले यात्री ध्यान दें...

Edited By Vatika,Updated: 20 Nov, 2025 03:52 PM

chandigarh airport flight

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द ही शुरू होने जा रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है और एयरलाइंस कंपनियों के साथ बातचीत जारी है।

एयरपोर्ट के CEO अजय वर्मा ने बताया कि बैंकॉक, मलेशिया, लंदन और सिंगापुर के लिए कनेक्टिविटी की योजना बनाई जा रही है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ में एयर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है और यहां सालाना लगभग 42 लाख यात्रियों का आवागमन होता है।

इसी वजह से लगातार नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि वर्तमान में चंडीगढ़ से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि घरेलू उड़ानों की संख्या करीब 80 है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!