एल.पी.यू. के चांसलर अशोक मित्तल इंडियन रैडक्रॉस अवार्ड से सम्मानित

Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Mar, 2020 08:47 AM

chancellor of lpu ashok mittal honored with indian red cross award

लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को प्रतिष्ठित इंडियन रैडक्रॉस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जालंधर(दर्शन): लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को प्रतिष्ठित इंडियन रैडक्रॉस अवार्ड से सम्मानित किया गया। राज्यपाल पंजाब तथा प्रैजीडैंट पंजाब राज्य रेडक्रॉस शाखा वी.पी. सिंह बदनौर की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया। चंडीगढ़ के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में पंजाब स्टेट रैडक्रॉस शाखा की 50वीं मैनेजमैंट बॉडी और वार्षिक आम बैठक के दौरान उन्हें इस उपलब्धि से सम्मानित किया गया। 

एल.पी.यू. के चांसलर मित्तल समय-समय पर रैडक्रॉस की गतिविधियों के प्रति अपनी अहम सेवाएं देते रहे हैं। इसके प्रति आभार व्यक्त करते हुए चांसलर मित्तल ने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठित सम्मान मानवता की सेवा करने को और अधिक प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ऐसे संगठनों के साथ हैं, जो आम लोगों के हितों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। 

रैडक्रॉस मानव पीड़ा को रोकने, कम करने और मानव के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय आंदोलन है। यह बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के बीच आपसी समझ, मित्रता, सहयोग और शांति को बढ़ावा देता है। एल.पी.यू. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को उनकी राष्ट्रीयता, नस्ल, धार्मिक विश्वास, वर्ग या राय के बिना ही एक समान शिक्षा और स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। इसके द्वारा आसपास के 20 गांवों को भी लोगों की जरूरतों के अनुसार जागृति और सहायता के लिए अपनाया गया है। परिसर में रक्तदान शिविर और सामाजिक सेवाएं भी नियमित होती हैं।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!