केन्द्र सरकार ने किए जेल में बंद पंजाब के 5 पुलिसकर्मी रिहा

Edited By Mohit,Updated: 14 Oct, 2019 09:33 PM

center approves release of 5 former punjab policemen

केन्द्र सरकार ने पंजाब में आतंकवाद के दौरान विभिन्न अपराधों की सजा में जेलों में बंद राज्य के पांच.............

नई दिल्ली/चंडीगढ़ः केन्द्र सरकार ने पंजाब में आतंकवाद के दौरान विभिन्न अपराधों की सजा में जेलों में बंद राज्य के पांच पूर्व पुलिसकर्मियों को विशेष छूट के तहत रिहा करने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार केन्द्र सरकार ने पंजाब सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया है। 

सूत्रों ने कहा है कि केन्द्र ने यह निर्णय अनुकंपा और मानवीय आधार पर लिया है। केन्द्र ने पंजाब सरकार को अपने निर्णय ये अवगत कराते हुए इस मामले में जरूरी कार्यवाही करने को कहा है। केन्द्र सरकार ने हाल ही में इसी तरह के एक और निर्णय में देश की जेलों में बंद नौ अन्य सिख कैदियों को भी रिहा करने के बारे में निर्णय लिया था।

इन लोगों को रिहा करने के लिए सिख समुदाय और सिख संगठन काफी समय से मांग कर रहे थे। ये निर्णय गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाशोत्सव के मद्देनजर लिए जा रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!