लुधियाना में अवैध असले सहित पकड़े गए 3 आरोपियों का मामला, मेडिकल करवाना आया एक आरोपी फरार

Edited By Urmila,Updated: 25 Jun, 2026 02:33 PM

case of three accused arrested with arms

गत दिवस थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने फिरोजपुर रोड़ के निकट एक फार्च्यूनर कार में सवार तीन आरोपियों को काबू कर उनसे अवैध असला बरामद किया था।

लुधियाना (तरुण) : गत दिवस थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने फिरोजपुर रोड़ के निकट एक फार्च्यूनर कार में सवार तीन आरोपियों को काबू कर उनसे अवैध असला बरामद किया था। पुलिस को आरोपियों से एक रिवाल्वर एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। आरोपियों की पहचान विकास निवासी गांव खलचीया कदीम फिरोजपुर, दूसरा आरोपी परविन्द्र सिंह निवासी गांव फिरोशाह रेल्वे स्टेशन फिरोजपुर व तीसरे आरोपी की पहचान विपन निवासी मोहल्ला संत नगर कपूरथला के रुप में हुई है। 

आरोपियों को काबू करने के बाद पुलिस तीनों को मेडीकल करवाने के लिए सिवल अस्पताल लेकर गई जहां विपन पुलिस का हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया। 24 घंटे बीत जाने के बावजूद फरार आरोपी विपन का अभी तक कोई सुराग हाथ नही लगा है। 

जांच अधिकारी परषोतम लाल ने बताया कि फिरोजपुर रोड़ पर आरोपियों की गाड़ी को रोक कर तलाशी ली तो आरोपियों से असला बरामद हुआ है। आरोपियों की गाड़ी से 2 भिन्न भिन्न नंबर प्लेटे भी बरामद हुई  जबकि आरोपियों ने कार पर ए एफ की नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस को आरोपियों पर शक हुआ जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने केस दर्ज किया है।  पकड़े गए दोनों आरोपी विकास और परविन्द्र को पुलिस ने अदालत समक्ष पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। जबकि फरार आरोपी विपन की तलाश की जा रही है।

कांस्टेबल पद से डिसमिस है आरोपी विकास

जांच अधिकारी परषोतम ने बताया कि विकास फिरोजपुर में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। जिसे डुयूटी में कोताही बरतने के आरोप में पुलिस प्रशासन से डिसमिस किया गया था। जिस कार को आरोपियों से बरामद किया गया है। उक्त कार के मालिक से आरोपियों ने किराये पर ली थी। जिसका रोज का किराया 6 हजार रुपये था। परंतु कार सही समय पर कार मालिक के पास नहीं पहुंची तो कार मालिक ने लुधियाना पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने फिरजोपुर रोड़ पर आरोपियों को धर दबोचा।

2 भिन्न नंबर प्लेट की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस को कार से 2 भिन्न-भिन्न नंबर प्लेटे बरामद हुई है जिसकी पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। कयास लगाए जा रहे है कि आरोपी कार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। वही सूत्रों से एक बात और सामने आई है कि आरोपी कारों की खरीद-फरोख्त का काम भी करते है।

अवैध हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज

प्रारभिक जांच में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। परंतु सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस से डिसमिस विकास और परविन्द्र से जो असला बरामद हुआ है वह लाइसैंसी है। परंतु खबर लिखे जाने तक फिलहाल आरोपी असले का लाइसैंस नहीं दिखा सके। पंजाब पुलिस की गिरफ्त से हवालाती व मेडीकल करवाने वाले आरोपियों का भागना कोई नई बात नही है। जो कि सीधा सीधा पुलिस की सरक्षा में चूक की बात को साबित करता है। फिलहाल इलाके के ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह व थाना डिवीजन नंबर 5 हमराज सिंह प्रभारी इस केस की गहनता से जांच कर रहे है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!