चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Edited By Urmila,Updated: 06 Jul, 2026 01:51 PM

case of chemist s murder in chandigarh

सैक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में जिगाना पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवकों को पुलिस ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में जिगाना पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवकों को पुलिस ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आकाश कुमार उर्फ मनी, गुरमीत उर्फ बादशाह और सचिन उर्फ सिलवेस्टर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपी क्राइम ब्रांच के पास पुलिस रिमांड पर हैं।

वहीं, कैशियर की हत्या मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे अमित से पुलिस पूरे रैकेट के बारे में पूछताछ कर रही है। अमित सैक्टर-11 थाना पुलिस के पास 4 दिन के रिमांड पर है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस अमित की निशानदेही पर कुछ बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस सिर्फ तीनों शूटर के बयानों का मिलान करने में लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम मामले में शामिल आरोपियों को पकड़ने में लगी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित का 4 दिन का पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर दोबारा रिमांड हासिल करेगी।

कैशियर जानकी दास की हत्या में इस्तेमाल किए गए जिगाना पिस्तौल को चंडीगढ़ पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस तीनों शूटरों का पुलिस रिमांड हासिल कर चुकी है। हत्या के मामले में पिस्तौल न मिलना आरोपियों का बचाव कर सकता है, क्योंकि हत्या के समय आरोपियों ने मास्क से चेहरे छिपा रखे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!