मारपीट व हवाई फायर कर धमकाने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jul, 2018 07:28 PM

case against father son for bullying and air firing

मारपीट व हवाई फायर कर धमकाने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

धूरी/संगरूर(संजीव जैन): पुलिस स्टेशन सदर धूरी में मारपीट करने व हवाई फायर करके धमकाने के आरोप में एक पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित गुरदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी रंगिया द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार जब वह गत दिवस अपने ट्रैक्टर पर खेत जा रहा था, तो गांव के ही आरोपी मनजीत सिंह और उसके पिता नछत्तर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ने उसे घेर कर उसके साथ मारपीट की थी। पीड़ित के अनुसार आरोपियो द्वारा उसे मारने की धमकी देते हुए अपने लाईसैंसी हथियार से हवाई फायर भी किए गए थे।

पीड़ित के अनुसार उसके खेत में लगी धान को धक्के से खोदने से रोकने के कारण ही आरोपियों द्वारा यह मारपीट की गई थी। पुलिस द्वारा नछत्तर सिंह व मनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा खबर भेजे जाने तक आरोपियों की गिरतारी नही हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!