कोरोना पॉजिटिव आई Tiktok स्टार नूर का मुख्यमंत्री ने फोन पर पूछा हाल

Edited By Mohit,Updated: 03 Aug, 2020 10:27 PM

captain talk with tiktok star noor

रविवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के राखी बांधने की इच्छा जताने वाली टिक-टॉक.............

मोगा (संदीप शर्मा): रविवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के राखी बांधने की इच्छा जताने वाली टिक-टॉक स्टार नूर, उसकी टीम व पारिवारिक सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय की हिदायतों पर जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में पहुंच कोरोना टैस्ट करवाया गया था। जिस दौरान नूर व उसके पिता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते नूर की मुख्यमंत्री से मिलने व उन्हें राखी बांधने की इच्छा अधूरी रह गई, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इस मामले में नूर की भावना को समझते हुए और घर में ही क्वारंटाइन की गई। इस नन्हीं कलाकार का मोबाइल फोन पर काल कर विशेष तौर पर हाल-चाल पूछा गया। मुख्यमंत्री की ओर से इस दौरान नूर के घर में ड्यूटी दे रहे सेहत टीम के सदस्यों को नूर का गंभीरता से उपचार व देखभाल करने की हिदायतें दी। वहीं, उन्होंने अपनी तरफ से नूर को राखी का शगुन भी भेजा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!