कैप्टन-सिद्धू का Lunch पंजाब की सियासत में भरेगा नया रंग

Edited By Vatika,Updated: 25 Nov, 2020 04:34 PM

captain sidhu lunch

पंजाब के मुख्यमंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के रास्ते एक होते दिखाई दे रहे हैं।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के रास्ते एक होते दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरेंद्र सिंह की लंच पर मुलाकात हुई। यह मुलाकात करीब 1 घंटा तक चली, जिस दौरान पंजाब के कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सिद्धू ने कैप्टन के सिस्वां फार्म हाउस में उनके साथ मुलाकात की, जिसके बाद वह अमृतसर के लिए रवाना हो गए।

PunjabKesari

कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्विट करके इस मुलाकात बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग खुशनुमा माहौल में हुई है और दोनों नेताओं ने काफी मुद्दों पर चर्चा की और साथ ही लंच का मजा भी लिया।

बता दें कि पिछले काफी समय से दोनों नेताओं के रिश्तों में खटास चल रही थी।  सिद्धू की तरफ से अपनी ही सरकार को निशाना बनाए जाने के बाद कैप्टन ने उनका कैबिनेट विभाग बदल दिया था, जिससे गुस्से में आए सिद्धू ने स्थानीय निकाय विभाग की जगह अन्य कोई विभाग लेने से साफ़ इंकार कर दिया था, जिसके चलते दोनों नेताओं में काफ़ी दूरियां आ गई थीं लेकिन हाईकमान की तरफ से सिद्धू को ध्यान दिए जाने के बाद और राहुल गांधी की पंजाब फेरी दौरान दोनों नेता एक ही मंच पर दोबारा इकट्ठा दिखाई दिए।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!