Edited By swetha,Updated: 07 Aug, 2019 12:52 PM
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के चलते पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में आज आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया है।
चंडीगढ़: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के चलते पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में आज आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विदेश मंत्री का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। स्व. सुषमा स्वराज के निधन से देश भर के कई बड़े नेताओं ने दुख प्रकट किया। बुधवार सांय 3 बजे उनका राजकीय सम्मानों के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।