Edited By Vatika,Updated: 31 Oct, 2026 10:02 AM

गांव मामूपुर में बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी भाभी के सिर पर कुल्हाड़ी
खरड़: गांव मामूपुर में बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी भाभी के सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान करनैल कौर के रूप में हुई है। घड़आं पुलिस ने आरोपी मोहकम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतका के बेटे हरतेज सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने कमरों में सो गए थे। उनका चाचा मोहकम सिंह घर के पास बने शैड में भैंसों के साथ बने कमरे में सो रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका चाचा मानसिक रूप से परेशान है और उसका इलाज चल रहा है।
हरतेज सिंह के मुताबिक, रात करीब 2 बजे मोहकम सिंह कुल्हाड़ी लेकर उनके घर पहुंचा और दरवाजों पर वार करने लगा। परिवार के सदस्य डर के कारण बाहर नहीं निकले। इसी दौरान करनैल कौर ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण वह जमीन पर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। तब तक करनैल कौर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।