केंद्र की तरफ से RDF का पैसा न देने पर पंजाब की राजनीति गर्माई, कैप्टन ने बुलाई बैठक

Edited By Vatika,Updated: 29 Oct, 2020 12:29 PM

captain called meeting regarding rdf

केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब को एक और झटका देते हुए धान के मौजूदा सीजन पर आर. डी. एफ. (ग्रामीण विकास फंड) देने से इंकार कर दिया है।

चंडीगढ़: केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब को एक और झटका देते हुए धान के मौजूदा सीजन पर आर. डी. एफ. (ग्रामीण विकास फंड) देने से इंकार कर दिया है। इस संबंधित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से आज ग्रामीण विकास बोर्ड की मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाएगा।

वहीं इस मुद्दे पर पंजाब की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का कहना है कि केंद्र सरकार के ऐसे फैसले के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा, जबकि इस संबंधित भाजपा के राष्ट्रीय जनरल सचिव तरुण चुघ ने कैप्टन सरकार पर दोष लगाया है कि केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब को भेजे गए ग्रामीण विकास फंड को इधर -उधर खर्चा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कैप्टन सरकार को आर. डी.एफ. का हिसाब देने के लिए कह रही है और पैसे खुद गांवों में लगाने के लिए वचनबद्ध है, जबकि कांग्रेस फंड को इधर -उधर घुमा कर लोगों को गुमराह कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!