साबिया सैफ़ी को इंसाफ दिलाने के लिए जालंधर में निकाला कैंडल मार्च

Edited By Tania pathak,Updated: 10 Sep, 2021 12:04 PM

candle march in jalandhar to get justice for sabiya saifi

जालंधर शहर में बलात्कार और हत्या के खिलाफ लोगों की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। आपको बता दें कि दिल्ली के संगम व्यवहार इलाके में बीते 26 अगस्त को 21....

जालंधर:  जालंधर शहर में बलात्कार और हत्या के खिलाफ लोगों की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। आपको बता दें कि दिल्ली के संगम व्यवहार इलाके में बीते 26 अगस्त को 21 साल की दिल्ली सिविल डिफेंस की कर्मचारी साबिया सैफ़ी के अगवा कर दुष्कर्म किया गया और उसके बाद में बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। 

इसके खिलाफ लोगों में भारी रोष दिख रह है जिसके बाद भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज और कई जत्थेबंदियाँ की तरफ से सैफ़ी को श्रद्धांजलि देने पर इन्साफ की मांग करते हुए जालंधर कैंट दशहरा ग्राउंड से एक कैंडल मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व राष्ट्रीय संचालक सुभाष सोंधी की तरफ से किया गया। इस दौरान सभी ने साबिया सैफ़ी के पोस्टर अपने हाथों में पकड़े हुए थे और ग्राउंड चौक में सभी कैंडल रख कर उसे श्रद्धांजलि दे रहे थे। सभी ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को साबिया को जल्द इंसाफ दिलाने की अपील की।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!