Canada सरकार के नए फैसले से पंजाबियों को लगा बड़ा झटका

Edited By Kamini,Updated: 11 Nov, 2024 04:11 PM

canadian government s new decision shocks punjabis

भारत और कनाडा (Canada) के बीच बढ़ता तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

पंजाब डेस्क : भारत और कनाडा (Canada) के बीच बढ़ता तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच ट्रूडो सरकार विजिटर वीजा नियमों में बड़े बदलाव कर रही है। पहले स्टूडेंट वीजा (Student Visa) और अब विजिटर वीजा के नियम बदल गए हैं। इसका असर Punjab के लोगों पर पड़ना तय है। ऐसे में पंजाबियों का Canada में स्थायी रूप से बसने का सपना अधूरा रह जाएगा। 

आपको बता दें कि Canada सरकार ने विजिटर वीजा में बदलाव किया है। अब केवल एक महीने का विजिटर वीजा मिलेगा और एक महीने बाद कनाडा से वापस लौटना होगा। आपको बता दें कनाडा सरकार ने विजिटर वीजा में बदलाव कर दिया है। पहले विजिटर वीजा 10 साल का दिया जाता था। लोग पहले 10 साल का वीजा लेकर रख लेते थे और कभी घुमने निकल जाते थे। विजिटर वीजा में हुए बदलाव का सबसे ज्यादा असर पंजाबियों पर पड़ेगा। अगर 2023 की बात करें तो 12 लाख वीजे मिले थे, जिनमें से 55 फीसदी पंजाबियों के थे।

Canada का वीजा लगवा रख लेते पंजाबी

गौरतलब है कि पंजाबी वासी कनाडा का वीजा लगवाकर रख लेते थे और उसके बाद अमेरिका का वीजा अप्लाई कर देते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके पास Canada का Visa है तो आपको जल्द ही अमेरिका का वीजा मिलने की संभावना है। कई लोग तो कनाडा से अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने के लिए अपॉइंटमेंट लेते थे। अमेरिकी वीजा मिलने के बाद कई पंजाबियों ने वापस आने के बजाय अमेरिका में काम करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि, कई पंजाबी Work Permit और विजिटर वीजा पर Canada गए और America के वीजा पर काम कर रहे हैं। 

बता दें कि कनाडा सरकार 10 साल का विजिटर वीजा देती थी। अगर कोई व्यक्ति विजिटर विजिटर वीजे पर कनाडा गया है तो उसे 6 महीने में भारत वापस आना पड़ता था। इसके बाद 2-3 महीने रहने के बाद फिर से क नाडा के टिकट ले सकते थे। विजिटर वीजा प्राप्त करने के लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति को कोई कारन बताना पड़ता था। वहीं Canada में रहते पंजाबियों का कहना है कि ये सब बदलाव चुनावों के मद्देनजर किए जा रहे हैं। नए नियम बनाए जा रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!