राखी के एक दिन पहले Punjab में हो गया बड़ा ऐलान, लोगों को होगी परेशानी

Edited By Vatika,Updated: 07 Aug, 2025 03:20 PM

bus strike on punjab

राखी से एक दिन पहले पंजाब के यात्रियों को झटका लगने वाला है।

पंजाब डेस्कः राखी से एक दिन पहले पंजाब के यात्रियों को झटका लगने वाला है। राज्य में बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 8 अगस्त को PRTC और Punbus यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में रोडवेज के कच्चे कर्मचारी शामिल होंगे और पंजाब के सभी डिपो बंद रखे जाएंगे। इसके चलते राखी से एक दिन पहले सभी रूटों पर बसों का संचालन ठप्प रहने की संभावना है।

क्यों हो रही है हड़ताल?
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इसलिए मजबूरी में एक बार फिर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो आगे आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

इससे आम लोगों को क्या परेशानी होगी?
8 अगस्त को बस सेवा बाधित रहने से राखी के मौके पर अपने घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!