Thar सवार युवकों ने शोरूम मालिक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दशहत

Edited By Kamini,Updated: 05 Jun, 2025 02:23 PM

bullets fired at showroom owner

जिले के सिटी 1 इलाके में गांधी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब थार सवार बदमाशों ने एक किराना स्टोर के शोरूम पर हमला कर दिया।

मोगा :  जिले के सिटी 1 इलाके में गांधी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब थार सवार बदमाशों ने एक किराना स्टोर के शोरूम पर हमला कर दिया। यह वारदात ए.बी. मार्ट किराना स्टोर के शोरूम में गत रात हुई, जहां लुटेरों ने दुकान बंद कर रहे मालिक सुरिंदर सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक एक नकाबपोश लुटेरा दुकान में घुसा और सुरिंदर सिंह से पैसे मांगने लगा। 

दुकानदार को लगा कि यह मजाक है, लेकिन लुटेरे ने तुरंत 3 गोलियां चला दीं, जो सुरिंदर की दोनों जांघों पर लगीं। सुरिंदर अपनी जान बचाने के लिए दुकान से बाहर भागा, जबकि अन्य स्टाफ अंदर जाकर छिप गए। इस बीच दूसरा लुटेरा दुकान से नकदी लेकर भाग गया। लुटेरे की योजना पहले से ही चल रही थी, जिसमें वह कैश बॉक्स से नकदी लेकर भाग गया। इस बीच घायल सुरिंदर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर व्यापारी समुदाय में भारी रोष है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!