फिर भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन, अलर्ट पर BSF

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2019 01:00 PM

bsf personnel spot drone enters from pak side at hussainiwala border

भारत-पाक फिरोजपुर सीमा पर हुसैनीवाला सैक्टर में गत देर रात एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन उड़ते देखे गए।

फिरोजपुर (कुमार, मनदीप): भारत-पाक फिरोजपुर सीमा पर हुसैनीवाला सैक्टर में गत देर रात एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन उड़ते देखे गए।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार यह ड्रोन 7 बजकर 20 मिनट पर सीमावर्ती गांव हजारा वाला में भी ड्रोन उड़ता देखा गया। गांववासियों ने बताया कि उन्होंने आसमान में ड्रोन उड़ता देखा जिसकी लाइटें भी जगमगा रही थीं। इस  सूचना  के  आधार  पर  बी.एस.एफ.  और पंजाब पुलिस ने इस एरिया में ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन चलाया। मगर अभी तक उन्हें ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं एस.पी. हैडक्वार्टर फिरोजपुर गुरमीत सिंह चीमा ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस की तरफ से सर्च ऑप्रेशन चलाया गया है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर पुलिस बी.एस.एफ. के साथ मिलकर बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही है। 

PunjabKesari
बता दें कि सोमवार रात्रि 10 से 10.40 बजे के बीच हुसैनीवाला भारत-पाक बॉर्डर एरिया में बी.एस.एफ. के जवानों ने पाकिस्तान की ओर आसमान में उड़ता ड्रोन देखा, जिसके बाद बी.एस.एफ. के जवान अलर्ट हो गए। दूसरी बार मध्य रात्रि करीब 12.25 बजे फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर की बी.ओ.पी. बस्ती राम लाल में तैनात बी.एस.एफ. के जवानों ने पाकिस्तान एरिया में एक और ड्रोन उड़ता देखा लेकिन यह ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं हुआ। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!