देवर ने भाभी की खींची अश्लील तस्वीरें, नहीं माना तो गुस्से में आकर निगली जहरीली वस्तु

Edited By Vaneet,Updated: 24 Jun, 2020 12:29 PM

brother in law took pornographic pictures

थाना पसियाना की पुलिस ने मारपीट और अश्लील हरकतें करने के दोष में तीन व्य...

पटियाला(बलजिन्दर): थाना पसियाना की पुलिस ने मारपीट और अश्लील हरकतें करने के दोष में तीन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें गुरविन्दर सिंह, रुपिन्दर सिंह पुत्र लाल सिंह तथा लाल सिंह पुत्र नराता सिंह निवासी गांव कल्लर भैनी शामिल हैं। रेखा रानी पत्नी बलविन्दर सिंह निवासी गांव कल्लर भैनी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि गुरविन्दर सिंह उसका देवर लगता है, जब वह अपने बच्चे को दूध पीला रही थी तो उसने उसकी अ£शील तस्वीरें खींच ली और अक्सर ही उसे तंग-परेशान करता रहता है। 

इस दौरान जब गुरविन्दर सिंह ने उसके साथ अश्लील हरकतें की तो रोकने पर उसकी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गुस्से में आकर रेखा रानी ने जहरीली वस्तु निगल ली, जोकि अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!