रिश्वत लेता फूड सप्लाई इंस्पेक्टर विजीलैंस की तरफ से काबू

Edited By Mohit,Updated: 08 Oct, 2018 07:57 PM

bribe takes control over food supply inspector vigilance

सहायक खुराक व सप्लाईज दफ्तर भीखी में तैनात एक फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को विजीलैंस विभाग ने रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंधी जानकारी देते विजीलैंस इंस्पेक्टर सत्तपाल सिंह ने बताया कि भीखी सहायक खुराक व सप्लाईज दफ्तर में तैनात फूड सप्लाई...

मानसा (मित्तल): सहायक खुराक व सप्लाईज दफ्तर भीखी में तैनात एक फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को विजीलैंस विभाग ने रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंधी जानकारी देते विजीलैंस इंस्पेक्टर सत्तपाल सिंह ने बताया कि भीखी सहायक खुराक व सप्लाईज दफ्तर में तैनात फूड सप्लाई इंस्पेक्टर मुनीश कुमार, भीखी की डीपू होल्डर परमजीत कौर के ससुर जत्थेदार भरपूर सिंह से बिल पास करने के लिए 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग करता था। जिसका सौदा 4 हजार रुपए में तैय हो गया। 

पीड़ित भरपूर सिंह ने इसकी शिकायत विजीलैंस विभाग के पास की और तय सौदे अनुसार जब सोमवार दोपहर वह भीखी के बस स्टैंड नजदीक स्थित संबंधित विभाग के दफ्तर में इंस्पेक्टर मनीष कुमार को पैसे देने गया तो विजीलैंस विभाग की टीम ने इंस्पेक्टर मनीष कुमार को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायत कर्ता भरपूर सिंह ने बताया कि उक्त इंस्पेक्टर उन से लगातार पैसों की मांग करता आ रहा था जिससे वह काफी परेशान थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!