माता बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे युवक के साथ हादसा, माता-पिता के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 18 Dec, 2025 05:44 PM

boy visiting mata baglamukhi temple road accident death

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने जा रहे हाजीपुर के युवा शुभम शर्मा पुत्र राम कुमार की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

हाजीपुर (जोशी): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने जा रहे हाजीपुर के युवा शुभम शर्मा पुत्र राम कुमार की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार शुभम शर्मा अपने एक मित्र के साथ बाइक पर माता बगलामुखी के दर्शन के लिए सुबह 3 बजे घर से निकला था। जब वह हिमाचल के देहरा के पास पहुंचा तो उसके बाइक के आगे अचानक एक कुत्ता आ जाने से उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिस कारण शुभम शर्मा सड़क के पास एक गड्डे में जा गिरा और उसके सर पर चोट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

जैसे ही यह खबर हाजीपुर स्थित उनके निवास पर पहुंची तो परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शुभम अपने माता-पिता के इकलौता पुत्र था। शुभम न केवल होनहार थे, बल्कि अपने वृद्ध माता-पिता का एकमात्र सहारा भी था। शुभम के निधन की खबर मिलने के बाद से उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर किसी की आंखें नम हैं और लोग इस होनी को कोस रहे हैं। माता-पिता की हालत ऐसी है कि वे सुध-बुध खो बैठे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!