चंडीगढ़ में 'कम्युनिटी सेंटरों' की बुकिंग फिर से शुरू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2020 03:07 PM

booking of community centers resumed in chandigarh

नगर निगम ने शहर के कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। इन्हें राजनैतिक और धार्मिक कामों के इलावा किसी.......

चंडीगढ़(राय): नगर निगम ने शहर के कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। इन्हें राजनैतिक और धार्मिक कामों के इलावा किसी भी मकसद के लिए बुक किया जा सकता है। निगम की कमाई के सबसे बड़े इस स्रोत को कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन में बंद कर दिया गया था। निगम द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि इन केन्द्रों की बुकिंग सिर्फ ई-संपर्क केन्द्रों से होगी और वहां के संबंधित अधिकारियों को बुकिंग की मंजूरी देने के लिए कहा गया है।

निगम के इलावा कमिशनर सौरभ अरोड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ही कम्युनिटी सैंटरों को लोगों के लिए खोला गया है। इनके प्रयोग में सभी एस.ओ.पी. का पालन किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!