Edited By Vatika,Updated: 15 May, 2023 12:26 PM

वहीं भाजपा पार्टी में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस में थे।
पंजाब डेस्कः जालंधर के पूर्व मेयर और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरिंदर महे का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 2 बजे मॉडल टाउन के श्मशानघाट में होगा।
बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। वहीं विधानसभा चुनावों में सुरिंदर महे करतारपुर से भाजपा के उम्मीदवार भी रह चुके है। यह भी बता दें कि भाजपा में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस में थे।