BJP नेता शीतल अंगुराल के भतीजे का अंतिम संस्कार, पुलिस पर खड़े हुए सवाल

Edited By Kalash,Updated: 13 Dec, 2025 03:45 PM

bjp leader sheetal angural nephew cremated

जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में BJP नेता शीतल अंगुराल के भतीजे विकास (17) का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जालंधर (सोनू): जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में BJP नेता शीतल अंगुराल के भतीजे विकास (17) का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भतीजे विकास की बीती रात तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। सुशील रिंकू समेत कई नेता परिवार का दुख बांटने पहुंचे। इस मौके पर जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं मां रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थीं। विकास को सेहरा बांध कर अंतिम विदाई देते देख हर एक आंख नम थी। अंतिम संस्कार के बाद शीतल अंगुराल ने कहा कि पुलिस तुरंत विकास की हत्या के पीछे का मकसद बताए।

PunjabKesari

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी घटना से पहले किसी पार्टी की रैली में शामिल होकर आए थे। उन्हें घटना स्थल से शराब की बोतलें मिली थी, आरोपी घटनास्थल पर खाली प्लॉट में शराब पी रहे थे। वहां से शराब की छह बोतलें बरामद हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस को पता लगाना चाहिए कि उनके भतीजे की लड़ाई की वजह क्या थी?

PunjabKesari

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तो आरोपी कालू घटना स्थल पर फिर गया था और वहां मौजूद लोगों और उनके बच्चों को मारने की धमकी देकर आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस दावा कर रही है कि वह आरोपी को नहीं ढूंढ पा रही पर कुछ समय पहले वह घटनास्थल पर गया था और वहां मौजूद लोगों को धमकियां दी और इस मामले में किसी को भी गवाही देने से रोकता दिखाई दे रहा है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!