Big Breaking: शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के घर Raid!

Edited By Urmila,Updated: 03 Dec, 2025 05:48 PM

big breaking raid at the house of shiromani akali dal candidate

पुलिस ने समाना के गांव मियाल में जिला परिषद चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार गुरभेज सिंह के घर पर रेड कर गिरफ्तार किया है।

पटियाला: पुलिस ने समाना के गांव मियाल में जिला परिषद चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार गुरभेज सिंह के घर पर रेड कर गिरफ्तार किया है। इस दौरान गुरभेज सिंह घर पर ही मौजूद था, लेकिन पुलिस का कहना है कि रेड के दौरान वह परिवार वालों की मदद छत से कूदकर मौके से भागने की फिराक में  था। वहीं परिवार ने आरोप लगाए हैं  कि गुरभेज सिंह को पुलिस ने छत से धक्का दिया और उसके बाद गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है।

पुलिस के मुताबिक, गुरभेज सिंह पर 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं। दो दिन पहले उसके खिलाफ फिरौती का केस दर्ज हुआ था। इसी सिलसिले में पुलिस पार्टी ने आज सुबह गुरभेज सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर रेड की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!