पंजाब के भाजपा नेताओं की अमित शाह से मुलाकात, 24 घंटे में खुल जाएगा करतारपुर कॉरिडोर

Edited By Kalash,Updated: 16 Nov, 2021 10:04 AM

bjp leaders meet amit shah kartarpur corridor open in 24 hours

पंजाब भाजपा के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर नेताओं ने 19 नवम्बर को श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का मांग की।

नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सुनील पांडे/शर्मा): पंजाब भाजपा के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर नेताओं ने 19 नवम्बर को श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का मांग की। यह कॉरिडोर पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को भारत से वीजा मुक्त सीमा पार करने की सुविधा देता है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा के दल ने एक दिन पहले ही इसी मसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मौके पर अमित शाह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया है कि जल्द ही सिखों के लिए कॉरिडोर खोला जाएगा। इस बीच सूत्रों ने दावा किया है कि 24 घंटे के अंदर केंद्र सरकार करतारपुर कॉरिडोर खोल देगी।

करतारपुर साहिब के लिए तीर्थयात्रा पर कोविड-19 महामारी के प्रसार के चलते मार्च 2020 में प्रतिबंध लगा दिया गया था। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की और गुरु नानक देव के भक्तों की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने गुरुपर्व (गुरु नानक देव की जयंती) से पहले करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा शुरू करने की मांग की है जो 19 नवंबर को मनाया जाएगा। शर्मा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
  
इस प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष सूदन सिंह, महासचिव और पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह, प्रवक्ता आर.पी. सिंह, राजेंद्र मोहन सिंह छीना, दया सिंह सोढी, बिक्रमजीत सिंह चीमा, हरजीत सिंह ग्रेवाल और संतोख सिंह गुमटाला मौजूद रहे। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के पार्टी नेताओं ने प्रदेश और सिख समुदाय के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद किया है। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपते हुए  मांग की कि 19 नवम्बर 2021 को आ रहे श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश-पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर को संगत के लिए खोल दिया जाए।

वहीं भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की और पंजाब के राजनीतिक विषयों और आगामी विधानसभा चुनावों संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष के साथ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डा. नरिंद्र सिंह रैना, प्रदेश महासचिव राजेश बागा, दयाल सिंह सोढी, हरजीत सिंह ग्रेवाल, संतोख सिंह गुमटाला, विक्रमजीत सिंह चीमा आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!