पंजाब के इस जिले में बड़ा हंगामा, नशा बेचने वालो की लोगो ने जमकर धुनाई

Edited By Kalash,Updated: 30 Nov, 2021 06:45 PM

big uproar in this district of punjab people thrashing drug dealers

श्री मुक्तसर साहिब क्षेत्र के भुल्लर गांव में आज माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गांव के लोगों ने गांव के ही एक युवक और उसके साथ कुछ बाहरी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर आरोप लगाए कि ये व्यक्ति गांव में नशा बेचने काम करते हैं। आज भी...

मुक्तसर: श्री मुक्तसर साहिब क्षेत्र के भुल्लर गांव में आज माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गांव के लोगों ने गांव के ही एक युवक और उसके साथ कुछ बाहरी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर आरोप लगाए कि ये व्यक्ति गांव में नशा बेचने काम करते हैं। आज भी नशे में इस्तेमाल किया जाने वाला सामान सिरिंज आदि के अलावा एक हथियार भी बरामद किया गया है। गांव निवासियों ने आरोप लगाए कि पुलिस को बार-बार सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तथा उन्हें खुद एक्शन लेना पड़ा। 

ग्रामीणों के मुताबिक काफी देर से इन्हे रोका जा हा था परन्तु अब यह व्यक्ति उल्टा गांव वालों को आंखे दिखा रहा था। गांव में नशामुक्ति समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज लगभग 7 व्यक्तियों को काबू किया है। गुस्से में आए गांव के लोगो ने आरोपियों के साथ मारपीट भी की। गांव निवासियों के अनुसार इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर आज भी माहौल तनावपूर्ण हो गया तो इस दौरान गांव में पुलिस पार्टी पहुंची। करीब 7 व्यक्तियों को गांव वालों ने पुलिस के हवाले किया। 

जानकारी के अनुसार गांव में एक व्यक्ति नशा बेचने का काम करता था। गांव निवासियों द्वारा जब उसे रोका गया तो वह बाहर से कुछ व्यक्तियों बुलाकर डराने-धमकाने लगा था। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी गुरजीत सिंह का कहना है कि इस मामले में गांव निवासियों की शिकायत के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। इनसे बरामद हथियार संबंधी पुलिस अधिकारी द्वारा पुष्टि की गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!