शहर में बड़ी वारदात! ढाबा कर्मचारी की बेरहमी से ह'त्या

Edited By Urmila,Updated: 02 Nov, 2025 11:40 AM

big incident in patiala dhaba worker murdered with sharp weapons

पटियाला में एक बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के लोअर मॉल और हॉलो ग्राउंड के सामने बीती रात कोली ढाबा के एक कर्मचारी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई।

पटियाला (बलजिंदर) : पटियाला में एक बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के लोअर मॉल और हॉलो ग्राउंड के सामने बीती रात कोली ढाबा के एक कर्मचारी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर कतवाली थाने के एस.एच.ओ. जसप्रीत सिंह काहलो और सब्जी मंडी थाने के एस.एच.ओ. गुरपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद बिल को लेकर हुआ और हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!