Edited By Kalash,Updated: 12 May, 2022 12:28 PM

मुख्यमंत्री भगवंत मान के शहर में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक संगरूर में रात के समय घर के बाहर टहल
संगरूर (प्रिंस): मुख्यमंत्री भगवंत मान के शहर में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक संगरूर में रात के समय घर के बाहर टहल रहे 22 वर्ष के नौजवान कमलदीप कुमार का हमलावरों ने गोली मार कर कत्ल कर दिया। जानकारी के मुताबिक कमलदीप सिंह अपने घर के बाहर टहल रहा था। हमलावरों ने खुद उसे अपने घर की छत पर बुलाया और पड़ोस वाली छत से अचानक 4 हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। कमलदीप सिंह के परिवार को रात 2 बजे के करीब हमलावरों ने सूचना दी कि आपके लड़के की गोली लगने के कारण मौत हो गई है। इस घटना के साथ इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 11 मई की रात को संगरूर के घुमियार बस्ती इलाके की है। पुलिस ने इन चारों हमलावरों में से एक को काबू कर लिया है और बाकी 3 हमलावर हथियार सहित फरार हैं, जिन्हें जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। मृतक के पिता ने इंसाफ के लिए प्रशासन से मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here