कामरेड बलविंदर सिंह कत्ल केस में बड़ा खुलासा, गैंग्स्टरों के साथ जुड़ा है मामला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Nov, 2020 03:22 PM

big disclosure in comrade balwinder murder case

आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह उर्फ सुखा, रविन्द्र सिंह, आकाशदीप अरोड़ा, रविन्द्र सिंह ढिल्लों उर्फ रवि, राकेश कुमार........

तरनतारन(रमन‌): पुलिस द्वारा कामरेड बलविंदर सिंह के कत्ल मामले की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया गया है। इस संबंधी पत्रकारों से बातचीत करते हुए डी.आई.जी. हरदयाल सिंह मान और एस.एस.पी. ने कहा कि इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari, Big disclosure in Comrade Balwinder murder case

आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह उर्फ सुखा, रविन्द्र सिंह, आकाशदीप अरोड़ा, रविन्द्र सिंह ढिल्लों उर्फ रवि, राकेश कुमार उर्फ काला, रवि कुमार, चांद कुमार, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, प्रभजीत उर्फ बिट्टू के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि सभी गैंगस्टर हैं और इनका मुख्य साथी सुक्खा भिखारीवाला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और गिरफ्तार किए गए आरोपी उसके साथी हैं।

डी.आई.जी. मान ने बताया कि आरोपियों की ओर से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल दरिया से टुकड़ों में बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कत्ल का कारण क्या था यह फरार हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पता चलेगा। उन्होंने सुपारी लेकर कत्ल करने का शक जताया है। मान ने बताया कि गैंगस्टर सुक्खा भिखारीवाला और 2 शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिन्हें ट्रेस तो कर लिया गया है लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!