Edited By Kalash,Updated: 01 Dec, 2025 01:48 PM

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बनने वाली हैं।
पंजाब डेस्क : मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बनने वाली हैं। वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली है। इसी बीच भारती सिंह ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो के शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन लिखा कि दूसरा लिंबाचिया बेबी जल्द आ रहा है।
मैटरनिटी फोटोशूट में उन्होंने नीले रंग का सफेद फूलों वाला गाउन पहना है। इसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। भारती सिंह को चाहने वाले उन्हें खूब प्यार और बधाइयां दे रहे हैं।

आपको बता दें कि 2017 में भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। इसके बाद 2022 में उन्होंने अपने बेटे लक्ष्य को जन्म दिया और अब वह जल्द ही दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here