पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहतभरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 23 Aug, 2019 11:18 AM

bhakra floodgates half closed

भाखड़ा बांध के फ्लड गेट आधे बंद कर दिए गए

जालंधरः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर आई है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश बंद होने के बाद भाखड़ा बांध के फ्लड गेट आधे बंद कर दिए गए है। भाखड़ा बांध के चारों फ्लड गेट 8 फ़ीट की बजाए 4 फ़ीट नीचे कर दिए है।

PunjabKesari

शुक्रवार सुबह भाखड़ा बांध का जल स्तर इनफ्लो 39999 क्यूसिक, आउटफ्लो 54000 दर्ज किया गया। फ्लड गेट्स से महज 20 हज़ार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। गत 17-18 अगस्त की मध्यरात्रि में एक अभूतपूर्व हाइड्रोलॉजिकल घटना घटी जिसने भाखड़ा बांध के अंतर्वाह को लगभग 3,11,130 क्यूसेक बढ़ा दिया, जिससे 19 अगस्त को जलस्तर 1681.33 फुट तक पहुंच गया।
PunjabKesari
यह अन्तर्वाह वर्ष 1988 से अधिक था। इससे पहले भाखड़ा बांध का जल स्तर 1680.01 फीट दर्ज किया गया जो अब 1678 फ़ीट है। यह अब खतरे के निशान से 2 फ़ीट नीचे दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!