25 फुट गहरे कुएं में मिट्टी के नीचे दबे किसान को डेढ़ घंटे बाद जिंदा निकाला

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2019 12:08 PM

bathinda rescue operation

खेत में कुएं में दबे एक किसान को डेढ़ घंटे के रैसक्यू ऑप्रेशन चलाकर आखिर जिला मानसा प्रशासन ने सही सलामत जिंदा बाहर निकाल लिया । वह कुएं के अंदर 17 -18 फुट के करीब मिट्टी के नीचे दब गया था।

मानसा (मित्तल): खेत में कुएं में दबे एक किसान को डेढ़ घंटे के रैसक्यू ऑप्रेशन चलाकर आखिर जिला मानसा प्रशासन ने सही सलामत जिंदा बाहर निकाल लिया । वह कुएं के अंदर 17 -18 फुट के करीब मिट्टी के नीचे दब गया था।

डिप्टी कमिनर मानसा अपनीत रियात ने बताया कि गांव भैनीबाघा की ढिल्लों पत्ती का किसान जसविन्द्र सिंह (35) पुत्र दर्शन सिंह, जिसके पास आढ़ाई एकड़ जमीन है, अपने खेत में 7 अगस्त को दोपहर के करीब 12 बजे अपने खेत की 25 फुट गहरे कुएं में से ईंटें निकालने का काम कर रहा था और कुएं को मिट्टी के साथ भर रहा था। अचानक मिट्टी गिरने के कारण वह नीचे दब गया। पटवारी वेद प्रकाश ने इस घटना की सूचना तहसीलदार मानसा अमरजीत सिंह को दी, जिस पर तहसीलदार मानसा 1 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने डाक्टरी अमले व एम्बूलैंस का प्रबंध किया और जिला प्रशासन की हिदायतों के अनुसार तहसीलदार मानसा ने खुद मौके पर मौजूद रह कर यह रैसक्यू आप्रेशन शुरू करवाया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से किसान जसविन्द्र सिंह को बचाने के लिए तुरंत राहत कार्य आरंभ दिए गए और मिट्टी को निकालने के लिए 3 जे.सी.बी. लगाई गई।

डेढ़ घंटे के लगातार चले इस बचाव कार्य के बाद किसान जसविन्द्र सिंह को सही सलामत कुएं में से बाहर निकाल लिया गया और तुरंत ही सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया। किसान जसविन्दर सिंह की हालत बिल्कुल ठीक है। उन्होंने बताया कि इस सभी बचाव कार्य में गांव वासियों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे एम्बुलैंस भी घटना वाली जगह पर डाक्टरी टीम के साथ पहुंच गई थी। दोपहर 12.30 शुरू किए गए किसान जसविन्द्र सिंह के बचाव का कार्य दोपहर 1.55 तक मुकम्मल हो चुका था और किसान को सही सलामत कुएं में से बाहर निकाल लिया गया था। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन उगरांहा के जगदेव सिंह भैणीबाघा, हरिन्दर सिंह टोनी के अलावा बडी संख्या में गांववासी उपस्थित थे और पुलिस चौकी गांव ठूठ्यांवाली के इंचार्ज गुरतेज सिंह ने पुलिस पार्टी समेत पहुंचकर हलातों को काबू में रखा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!