हरसिमरत के हलके में चोरों का कहर, लगने लगे ठीकरी पहरे

Edited By Mohit,Updated: 11 Aug, 2019 03:46 PM

बठिंडा के बल्ला राम इलाके में चोरों का कहर लगातार जारी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए इलाका वासियों ने बताया कि...........

बठिंडा (अमित शर्मा): बठिंडा के बल्ला राम इलाके में चोरों का कहर लगातार जारी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए इलाका वासियों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसलिए चोरों से बचने के लिए इलाके के नौजवानों ने खुद पहरेदारी शुरु कर दी है। 

 लोगों ने बताया कि चोर रात को करीब 1 बजे घरों में दाखिल होते हैं और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी करके फरार हो जाते हैं। चोरों की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी उनके हाथ लगी है और इसके बावजूद भी पुलिस का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस इलाके की जांच करने नहीं पहुंचा। इसलिए अब वह वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को मिलकर इस समस्या का हल मांगेंगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों के खिलाफ रोष भी प्रकट किया। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!