बटाला फैक्ट्री ब्लास्ट: फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
Edited By Vaneet,Updated: 05 Sep, 2019 03:10 PM

बुधवार को बटाला में हुए फैक्ट्री बम धमाके के मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ...
बटाला: बुधवार को बटाला में हुए फैक्ट्री बम धमाके के मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कर ली गई है। फैक्ट्री मालिक जसपाल सिंह के खिलाफ गैर-इरादा कत्ल सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एस.एस.पी. उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने मीडिया में जारी बयान में कहा है कि इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसैंस 2013 में रद्द हो चुका है। वर्ष 2017 में धारा 304 के तहत इस मामले में एफ.आई.आर पहले से दर्ज है। उन्होंने कहा कि इसकी न्यायकि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

गौरतलब है कि बीते दिन बटाला में हुए फैक्ट्री धमाके में करीब 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रू प से जख्मी हो गए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बचाव कार्य किए जा रहे हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को 50-50 हजार तथा कम जख्मी हुए लोगों को 25-25 हजार देने की घोषणा की है।


Related Story

बंद पड़ी फैक्ट्री में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिला श/व

लुधियाना में फैक्ट्री में दिल दहला देने वाला हादसा, जिंदा जला Helper

Jalandhar : वरिन्द्र घुम्मन की मौत मामले में Fortis अस्पताल के 4 डॉक्टरों पर FIR दर्ज

घर में चल रही शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में अवैध शराब व अन्य सामान बरामद

फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: CCTV में कैद मौ'त का मंजर, अंतिम संस्कार के लिए अवशेष तक नहीं मिले

जब तक पुलिस FIR दर्ज नहीं करती, मैं इत्थे ही..., गगन रंधावा के घर पहुंच सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान

सरकारी गवाह को धमकाने और प्रॉपर्टी पर कब्जे की कोशिश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

मंत्री भुल्लर के खिलाफ आपरधाकि मामला दर्ज कर तुरन्त किया जाए गिरफ्तार: सुखपाल खैहरा

लंदन में मशहूर पंजाबी रेस्टोरेंट पर हमला, पाकिस्तानियों ने घेरा मालिक, सनसनीखेज है पूरा मामला

लुधियाना : पॉश कॉलोनी में चोरी की आई शामत, मालिक ने रंगे हाथों पकड़ा और फिर...