बरनाला में मिला नवजात शिशु का सिर, देख कांप जाएगी रूह

Edited By Mohit,Updated: 06 Aug, 2020 06:11 PM

barnala hindi news

धनौला रोड पर उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब सुबह 10 बजे के करीब..............

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): धनौला रोड पर उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब सुबह 10 बजे के करीब गौरव मोटर गैरेज के समीप एक डिवाईडर पर नवजात शिशु का भ्रूण कूड़ा इक्टठा करने वाली औरतों ने देखा। उनके द्वारा इसकी सूचना आसपास के दुकानदारों को दी। 

दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। परंतु सूचना मिलने के तीन घंटे के बाद भी न तो कोई सेहत विभाग का अधिकारी व न ही कोई पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचा। पत्रकारों द्वारा इसकी सूचना डी एस पी लखबीर सिंह को देने के बाद वह घटना स्थान पर पुलिस कर्ममारी सहित पहुंचे व भ्रूण को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। पत्रकारों से बात करते उन्होंने कहा कि इस जगह से भ्रूण का केवल सिर मिला है। भ्रूण के बाकी अंगो की आसपास के इलाकों में तलाश की जा रही है। 

PunjabKesari

इस सबंधी पुलिस कर्मचारियों की डयूटियां लगा दी है। पहली नजर में देखने पर यह भ्रूण लगभग 6 महीनों का लगता है। पुलिस द्वारा इस सबंधी केस दर्ज किया जा रहा है। भ्रूण का पोस्टमार्टम करने के लिए इसको पटियाला भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सही पता लगेगा कि यह भ्रूण कितनी देर का है। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि किस औरत या व्यक्ति द्वारा इस भ्रूण को सडक पर फैंका गया। पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!