FB पर युवती की नकली ID बना लोगों से मांगे पैसे, लड़कियों को भेजे ये मैसेज

Edited By Mohit,Updated: 12 Jan, 2021 07:37 PM

asking people for money by creating fake id of a woman on fb

सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और आज माछीवाड़ा पुलिस द्वारा भी.........

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और आज माछीवाड़ा पुलिस द्वारा भी लड़की की फोटा लगा फेसबुक पर नकली आई.डी. बनाने वाले एक लड़के के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

जानकारी अनुसार माछीवाड़ा बेट क्षेत्र के गांव वासी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी लड़की की फोटो लगा गांव के ही एक नौजवान ने फेसबुक पर नकली आई.डी. बना ली जिससे वह लड़कियों को मैसेज भेज रहा है और उनसे पैसे मांग रहा है जिस कारण लड़की की बदनामी हो रही है। ब्यान कर्ता अनुसार उक्त नौजवान द्वारा फेसबुक पर उसकी लड़की की फोटो लगा कई नौजवानों को मैसेज भेजे कि वह कॉलेज में पढ़ती है जिसको फीस भरने के लिए पैसों की जरुरत है। शिकायतकर्ता द्वारा उसकी लड़की की नकली आई.डी. के अलावा जिन नौजवानों को मैसेज कर पैसे मांगे उसके सबूत भी पुलिस को दिए। 

पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने वाले पिता ने यह भी मांग की कि उसकी लड़की की फोटा लगा इस नौजवान ने कई लोगों को ठगा है जिसकी बारीकी से जांच की जाए। माछीवाड़ा थाना प्रमुख राओ वरिंदर सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस द्वारा फेसबुक की नकली आई.डी. बनाने वाले नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम विंग के जरिए इस मामले की सारी जानकारी मांगी जाएगी तांकि पता लग सके कि लड़की के नाम पर नकली फेसबुक बनाने वाले नौजवान ने लोगों से ठगी कर पैसे तो नहीं हड़पे। फिलहाल पुलिस द्वारा इस संबंधी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!